नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Ganesh Chaturthi Third Day Bhog: बीते दिनों ही धूमधाम के साथ लोगों ने बप्पा का स्वागत किया है। महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से मनाए जाने वाले इस पर्व का रंग अब देश के हर कोने में फैल चुका है। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बीते 27 अगस्त को ही लोगों ने घरों में गणपति की मूर्ति की स्थापना की है। कुछ लोग डेढ़ दिन में ही मूर्ति का विर्सजन करते हैं। तो वहीं कुछ लोग 3 से लेकर 5, 7 और 10 दिन तक भगवान की सेवा करते हैं। ऐसे में हर दिन भगवान को क्या भोग लगाया जाए? ये सवाल हर किसी के मन में आता है। आज जानेंगे कि आखिर गणेश उत्सव के तीसरे दिन गणपति बप्पा को किस चीज का भोग लगाना शुभ होता है।भगवान गणेश को लगाएं इस चीज का भोग भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। वो बुद्धि और ज्ञान के भी देवता है। सभी के संकट को दूर करने वाल...