नवादा, अगस्त 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विघ्ननविनाशक भगवान श्रीगणेश की पूजा पूर्ण श्रद्धा-भक्ति के साथ जिले भर में बुधवार को की गई। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिख रहा है। अनेक श्रद्धालु अपने घरों पर भी मिट्टी की छोटी प्रतिमा रखकर पूजन करते दिखे। जबकि शहरी व ग्रामीण इलाकों में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कई स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर उत्साह चरम पर दिखा। जिले भर के नगर, कस्बा और ग्रामीण इलाकों के गली-मोहल्ले सुबह से ही वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्ननमकुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा आदि मंत्रोच्चार से गुंजयमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष फल-फूल, नैवेद्य, लड्डू, वस्त्र आदि चढ़ाया। पूजा समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.