मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरनगर। गणेश चतुर्थी पर्व 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में तैयारी की जा रही है। गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर लाया जाता है और उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके लिए शहर में अनेक स्थानों पर स्टॉल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री की जा रही है। बाजार में इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की अधिक बिक्री होती है। गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटक में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। अब गणेश चतुर्थी पर्व देश के अन्य हिस्सों में भी धूमधाम के साथ मनाया जाने लगा है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। गणेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.