रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से सोमवार को 'राष्ट्रीय गणित दिवस' पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 138वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यानों और संवाद सत्रों के माध्यम से गणित की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने गणित को सबसे प्राचीन विषय बताते हुए इसे 'विज्ञान के सभी विषयों की मां' करार दिया। उन्होंने भारतीय गणित के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए शून्य की खोज और इसके वैश्विक प्रभाव को विस्तार से समझाया। प्रो. दास ने कहा कि लीलावती, भास्कराचार्य और आर्यभट्ट जैसे महान भारतीय गणितज्ञों ने विश्व को जो ज्ञान दिया, उस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए...