बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- गणित व विज्ञान शिक्षकों का आज से 5 दिवसीय प्रशिक्षण नूरसराय के डायट में 280 शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत छठी से आठवीं कक्षाओं के गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को नूरसराय डायट में 17 नवंबर से पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर संबंधित 280 शिक्षकों को सूचना दी है। उन्होंने शिक्षकों को फॉरमल ड्रेस में ही प्रशिक्षण में शामिल होने का आदेश दिया है। सोमवार की सुबह नौ बजे के बाद किसी भी परिस्थति में शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन सभी शिक्षकों को प्री-टेस्ट और प्रशिक्षण के अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट लिया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को शामिल होना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.