मुंगेर, जनवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) आधारित प्रखंड स्तरीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी मेले में मुंगेर नगर सहित सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से 100 से अधिक बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित अपने-अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं चयन समिति के सदस्यों ने सराहा। वहीं, चयन समिति द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1-1 सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट का प्रथम स्थान के लिए चयन किया गया। चयनित प्रोजेक्ट्स को आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी मेले में शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.