प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। ज्वालादेवी सिविललाइंस के विद्यार्थी युवराज मिश्र ने हाईस्कूल में जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। सब से अधिक अंक गणित में 99 सब से कम विज्ञान में 92 अंक प्राप्त हुए हैं। आइआइटी की तैयारी कर लक्ष्य है। क्रिकेट और बैडमिंटन खेलना पसंद हैं। पढ़ाई को वह घंटों में नहीं बांधते बल्कि नियमित रहने पर बल देते हैं। पिता अधिवक्ता हैं जबकि मां गृहणी हैं। विज्ञान, गणित और कंप्यूटर जैसे विषय पसंद हैं। विवेकानंद और एपीजे अबुलकलाम पसंदीदा व्यक्तित्व हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...