रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- सितारगंज, संवाददाता। ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में आनंदनगर शक्तिफार्म के ऋषभ कुमार, स्पेल जीनियस में रतनफार्म नंबर तीन के वंश राय, निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में नकुलिया के पार्थ राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लाक संसाधन केंद्र में गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड के चारों न्याय पंचायत के प्राथमिक स्तर के 36 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बरकीडांडी नगला की शगुन राणा और विडोरा के प्रिंस राणा, स्पेल जिनियस कंप्टीशन में रनसाली की कुलसुम और पांच क्वार्टर के अंश मालाकार, निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में झाड़ी नंबर नौ की अनुष्का और सितारगंज प्रथम की सिमरन ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल...