बागेश्वर, फरवरी 16 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट देहरादून के महानिदेशक प्रोफ़ेसर डॉक्टर दुर्गेश पंत के निर्देशन में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों पर सहमति जताई गई। 17 फ़रवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विद्यालयी छात्र छात्राओं की जनपद स्तरीय गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता जूनियर कक्षा छह से आठ तथा सीनियर कक्षा 9-12 दो वर्गों में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हरि मोहन सिंह ऐंठानी जी के द्वारा गणित की विभिन्न संक्रियाओं को सरलतम तरीक़े से हल किए जाने के तरीक़े बताए जाएंगे। साथ ही रोचक जानकारी भी देंगे। यह जानकारी यूकॉस्ट के जनपद समन्वयक दीप चंद्र जोशी प्रधानाचार्य ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.