सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिले के 64 केन्द्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक इंटर की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में गणित व द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान व फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा हुई। गणित की परीक्षा में कठिन सवालों को हल करने में परीक्षार्थी उलझे रहे। एमपी हाईस्कूल केन्द्र से परीक्षा देकर आये परीक्षार्थी रमेश कुमार, आनंद सिंह, कन्हैया झा आदि ने बताया कि गणित से पूछे गए सवाल कठिन था। जिसे हल करने में समय लगा। मीडिल स्कूल सोशल क्लब केन्द्र पर प्रथम पाली की परीक्षा देकर आये परीक्षार्थी रोहित कुमार, धनंजय कुमार आदि ने बताया कि गणित का सवाल तो सिलेबस से ही पूछा गया, लेकिन समीकरण व गणित का ज्यामिति का सवाल थोड़ा उलझा हुआ था। कमला गर्ल्स हाईस्कूल मॉडल केन्द्र पर प्रथम पाली की परीक्षा देकर आयी छात्रा दिव्या, अर्पणा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.