आगरा, दिसम्बर 1 -- मिल्टन पब्लिक स्कूल में एसआईपी-अबेकस के साथ गणित सेमिनार एवं मैथ टेस्ट का आयोजन किया। शुभारंभ संस्थापक चित्रा राज, निदेशक डॉ.राहुल राज, प्रधानाचार्य डॉ.प्राची सिंह एवं आयोजक योगेश कुलश्रेष्ठ ने किया। गणित सेमिनार और टेस्ट में 500 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। एसआईपी-अबेकस टीम ने गणित के कठिन प्रश्नों को सरल ट्रिक्स से हल करने की विधियां सिखाईं। साथ ही गणित के प्रति रुचि जगाने पर जोर दिया। योगेश कुलश्रेष्ठ ने सभी अतिथियों व टीम का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...