पिथौरागढ़, मार्च 12 -- राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद और शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बुधवार को हिमालया पब्लिक स्कूल में प्रो.योगेश कोठारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पावनी गिरी, कैलाश कुमार, दक्ष जोशी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, पल्लवी द्वितीय और अंजिल तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान व्याख्यान के जूनियर वर्ग में मोहित चंद ने पहला, दिया बिष्ट ने दूसरा और सचिन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दिव्यांश वल्दिया पहले,मयंक भट्ट दूसरे व दिया जोशी तीसरे स्थान पर रहे। गणित क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में यशस्वी जोशी प्रथम, गरिमा द्वितीय औ...