खगडि़या, दिसम्बर 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतिभा खोज परीक्षाओं का सफल आयोजन किया गया। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं का मूल्यांकन करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन सर श्रीनिवास रामानुजन और सर सी.वी. रमन के नाम पर आयोजित किया गया, जो गणित और विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। परीक्षा का आयोजन 29 एवं 30 नवंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के कुल 2047 छात्रझ्रछात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1524 छात्र उपस्थित रहे तथा 523 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा केंद्र की कुल उपस्थिति 74.45% दर्ज की गई। क...