पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक गणित एवं विज्ञान की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। प्रदर्शनी में विभागीय कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा पवेलियन बनाया गया है जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर पूर्णिया से उच्च विद्यालय धमदाहा के छात्र पीयूष कुमार एवं मार्गदर्शन विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार का चयन किया गया है। धमदाहा उच्च विद्यालय के विज्ञान शिक्षक संतोष कुमार के मार्ग दर्शन में इससे पहले भी दर्जनों बच्चों ने जिला से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। इसका श्रेय मार्ग दर्शक शिक्षक के सफल एवं ईमानदार प्रयास को जाता है। यह प्रदर्शनी 22 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.