अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। साकेत महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा, गणितीय दृष्टि एवं नवाचार विषय पर चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस संगोष्ठी के समन्वयक गणित विभागाध्यक्ष प्रो शिव कुमार तिवारी और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ प्रशान्त पाण्डेय थे। यह आयोजन राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है, जो महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रो संत शरण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि गणित केवल संख्याओं का विज्ञान नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नवाचार की आधारशिला है। उन्होंने गणितीय सोच, अनुसन्धान और नवोन्मेष को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दानपत...