शामली, दिसम्बर 22 -- शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में भारतीय महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने महान गणितज्ञ रामानुजन के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा गणित के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया और गणित प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श, गणित प्रयोग, गणित पत्र-वाचन जैसी रचनात्मकता का सृजन करने वाली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अक्षय, आर्यन, स्पर्श, अभिनव, वंश, नमन, ध्रुव, कार्तिक राणा, मंयक कौशिक, मोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में निशांत, यश, अनन्त तरूण वर्ग में देवांश, पार्थ, युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.