हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भीमताल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 से 15 फरवरी तक संगीत की कार्यशाला होनी है। यह आयोजन बेहद चर्चा में आ गया है। वजह है अबकी बार संगीत विषय के शिक्षकों को छोड़ अन्य विषयों के शिक्षकों को इसमें बुलाया गया है। बकायदा डायट प्राचार्य की ओर से इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश भी जारी किया गया है। इसके लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 5 शिक्षकों को इस कार्यशाला में शामिल होना है। ये शिक्षक उच्च प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों से होंगे। यह आदेश सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है। शिक्षक सवाल उठा रहे हैं की संगीत की कार्यशाला में गणित,विज्ञान, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को शामिल क्यों किया जा रहा है। वहीं अफसरों का कहना है की जहां संगीत विषय ...