बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- गढ़हरा(बरौनी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दयानंद बस्ती बीहट नगर की ओर से पांच अक्टूबर को गणवेश में नगर पथ-संचलन होना है। इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवक सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। नगर सह कार्यवाह गोविंद आर्य व पूर्व नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख आरएसएस कन्हैया सिंह ने बताया कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दयानंद बस्ती में विजयादशमी उत्सव पर पथ-संचलन सुनिश्चित है। स्वामी दयानंद शाखा बारो का शुभारंभ बारो मध्य विद्यालय परिसर से होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.