कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में गणपति महोत्सव स्थल पर रविवार को गणपति बप्पा की महाआरती एवं कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मनौरी बाजार में सात वर्ष से लगातार गणपति महोत्सव व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मां भगवती पूजा कमेटी व व्यापारियों के सहयोग से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन रविवार को गणपति महोत्सव स्थल पर भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे पहले भक्तों ने महाआरती कार्यक्रम रखा। इसके बाद कन्याओं को महाप्रसाद खिलाया गया। बाजार के व्यापारी, आसपास के कई गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रयागराज किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर व राष्ट्...