कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के गोराजू ग्रामसभा में स्थापित गणेश प्रतिमा पूजा पंडाल में लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक भक्तों ने गणपति का विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद महिलाओं द्वारा भक्ति गीतों का कार्यक्रम देर रात तक किया गया। गोराजू पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापना के बाद से प्रतिदिन गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। ग्रामीण भक्तों की ओर से प्रतिदिन मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया जा रहा है। शाम को महिलाओं के भजन कीर्तन माहौल भक्तिमय हो जाता है। सोमवार को महोत्सव के पांचवें दिन भक्तों द्वारा पूजा पंडाल में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा। पंडाल में उपस्थित पुरोहित हनुमान प्रसाद शुक्ल शु...