मेरठ, अगस्त 30 -- मेरठ। शहर में पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा का श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया। मोदक का भोग लगाया। सुबह पूजन के बाद दोपहर में मंदिर और पंडालों में भजन मंडली ने भजन कीर्तन किए। सदर स्थित गणेश मंदिर में विराजमान गणपति बप्पा की पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री गणेश महाराष्ट्र मित्र मंडल समिति पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर मोदक का भोग लगाया। नील गली में विराजमान गणपति बप्पा की अर्चना करने को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात को महाआरती की गई। शहर में अलग-अलग स्थानों पर मंदिर-पंडालों में गणपति विराजमान किए गए हैं। आदर्श नगर सिद्धपीठ विनायक गणपति मंदिर, नौचंदी बाला जी मंदिर, बेगमबाग शिव मंदिर, सदर वामन मंदिर, खंदक बाजार हनुमान गली शिव मदिर में सजे पंडाल में भक्तों ने गणपति की अर्चना की। शाम को मोदक का भोग लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.