बहराइच, अगस्त 28 -- बहराइच, संवाददाता। विघ्न देवताओं में प्रथम पूज्य विघ्न विनाशक भगवान गणेश पूजा महोत्सव की बुधवार भोर से शुरुआत हो गई। विधि विधान से पूजा के बाद शंखनाद, घंटा, वाद्ययंत्रों के निनाद पर गणपति बप्पा की आरती हुई। गणेश चालीसा, गणेश स्तुति, गणेश स्त्रोत आदि के पाठ हुए, तो प्रातः कालीन व रात की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। शहर के ब्राहमणीपुरा स्थित पूजा पांडाल में बुधवार को पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गणपति बप्पा सिंहासन पर बिराजे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा के नेत्र पर बंधी पट्टी खोलने का अनुष्ठान के साथ आयोजन की शुरुआत हो गई। जिले के तमाम घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा व कलश स्थापना की गई। महिलाओं ने एकदंत को रिझाने को भजन संगीत कर वातावरण भक्ति की रसधार से सरोबार कर दिया है। शहर के गुदड़ी कि...