प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को प्रयागराज में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। उल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दस दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हो गया। पंडालों में विधि विधान से भगवान गजानन को स्थापित किया गया। इस दौरान सुखकर्ता दुखहर्ता का जयघोष होता रहा। श्रीगणपति जी सदा सहाय फाउंडेशन करेलाबाग के महोत्सव में अध्यक्ष अखिलेश सहाय के संयोजन में सुबह 11 ब्राह्मणों ने गजानन की पूजा की। शाम को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने भगवान गणेश की शयन आरती उतारी। सार्वजनिक गणेश उत्सव कमेटी बैरहना के संयोजक आशीष पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अष्टविनायक रूप में बैरहना के राजा को पंडाल में विराजित किया। 151 किलो के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। शाम को गजानन के अलौकिक स्वरूप का दर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.