मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के दसवें दिन नई मंडी स्थित श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर में विराजे श्री गणपति जी महाराज के 1008 छुआरों व गणपति के नामों से प्रात:काल पं. भास्कर आचार्य, भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल, जेपी, रजत द्वारा पूजा अर्चना की गई। देर शाम मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। शनिवार को हरिद्वार के सर्वानन्द घाट पर गणपति महाराज का विसर्जन किया जाएगा। आदर्श कालोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान गणपति महाराज की पूजा अर्चना की गई। केशवपुरी के नानूपुरी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में 44वें गणेश जन्मोत्सव पर पं. कृष्ण भारद्वाज द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसी के साथ शहर में गणेश भक्तों द्वारा अपने घरों पर विराजमान भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया तथा कीर्तन भजन आदि किए गए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.