मिर्जापुर, अगस्त 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। महाराष्ट्र से शुरु हुआ गणेश उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के धुंधी कटरा में मराठा गणेश सेवा समिति ने सवा पांच फिट के गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। यहां गणपति के भक्तों को मुंबई के लाल बागचा महाराज के दर्शन हो रह हैं। मराठा पद्यति से श्रीगणेश की पूजा अर्चना चल रही है। अध्यक्ष उदय लुगड़े ने बताया कि उत्सव का यह 38वां वर्ष है। सन 1987 में पहली बार गणेश उत्सव का आयोजन किया गया था। तीन फीट से शुरुआत होने के बाद आज सवा पांच फिट के गणेश जी विराजमान हैं। बताया कि मुंबई के लालबाग के राजा ट्रस्ट से गणेश प्रतिमा मंगाई जाती है। आर्डर के अनुसार मुंबई से करीब 15 मूर्तियां ट्रक से आती हैं, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी व पटना में विभिन्न समितियों को सुपुर्द करती हैं। ट्रस्ट की बनी प्रतिमा बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.