लोहरदगा, जनवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला प्रशासन के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भवन में भव्य संध्या सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने देशभक्ति और महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में केंद्रीय विद्यालय लोहरदगा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) किस्को, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय केजीबीवी कुजरा, संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल पतराटोली, रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लीवेंस एकेडमी, मंजूरमती हाई स्कूल लोहरदगा सहित विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वंदेमातरम्, हम हैं हिंदुस्तानी जैसे गीतों ने दर्शकों को भावविभोर क...