चतरा, जनवरी 25 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या प्रखण्ड क्षेत्र के मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर नावाडीह में ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल जगरनाथी,नावाडीह के बच्चों द्वारा जीवंत झांकी निकाली गई। झांकी का विधिवत् उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ सह सीओ उदल राम, नावाडीह मुखिया कंचन देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी,विद्यालय संचालक महादेव साव,प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार वर्मा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अन्य लोगों के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि जीवंत झांकी मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर से नावाडीह के मुख्य चौक तक निकाली गई जिसे देखने के लिए काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.