मोतिहारी, जनवरी 24 -- बंजरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाग लेने के लिए शुक्रवार की सुबह सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण दिल्ली गई है। उन्हें दिल्ली के लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बुलावा आया था। जिसको लेकर पंचायत में खुशी का माहौल है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार इन्हें दिल्ली आने का न्योता मिला था । इनके रवाना होने पर गांव के लोगों ने अपने मुखिया का गर्मजोशी के साथ ग्राम पंचायत से विदा किया। इनके सम्मान मिलने से प्रखंड के बी डी ओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि यह उपलब्धि प्रखंड के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह उन्हें राष्ट्रीय स्तर का सम्मान दिलाता है। वहीं बंजरिया सी ओ रोहन रंजन सिंह ने कहा कि इससे सभी पंचायत के मुखिया और जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा का स्रोत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.