चतरा, दिसम्बर 31 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी को नई दिल्ली कर्तव्य पथ में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में भाग लेने हेतु राजकीय अतिथि के रूप में नामित किया गया है। वे इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह नामांकन पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक जे-11011/26/2024 मीडिया, दिनांक 24.11.2025 के आलोक में किया गया है। उक्त पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने हेतु निम्न प्रतिनिधियों, कर्मचारियों को नामित किया जाता है। इसी क्रम में मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी का नाम भी सूची में शामिल किया गया है। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.