अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर लाइफ सेवियर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साह सहित कई पदाधिकारी, समाजसेवी, व्यवसायी एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए लाइफ सेवियर फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष राज ने बताया कि यह अब तक का फारबिसगंज का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम होगा। शिविर में तीन ब्लड बैंक की टीमें मौजूद रहेंगी तथा करीब 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में चर्चित "ब्लड मैन" मुकेश हिस...