गाज़ियाबाद, जनवरी 26 -- - एमएमजी अस्पताल में सीएमएस ने झंडा फहराया, बाद में किया स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित - सीएमओ ऑफिस, महिला और संयुक्त अस्पताल में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीएमओ कार्यालय, एमएमजी, महिला और संयुक्त अस्पताल में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। इस दौरान डॉक्टरों समेत लगभग 150 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एमएमजी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। विधायक संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पताल में आने वाला रोगी जब चिकित्सकों और कर्मचारियों की सेवा से मुस्कुराता हुआ लौटता है, तो वही सच्ची देशसेवा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्...