लोहरदगा, जनवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।गणतंत्र दिवस समारोह और पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में शहीदों-महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सुबह आठ बजे पूर्वाह्न से 8.45 बजे के बीच करने का समय तय किया गया। मुख्य समारोह में झंडोतोलन 9.15 बजे पूर्वाह्न में मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रगान उर्सुलाइन कॉन्वेंट की छात्राओं द्वारा गाया जाएगा। समाहरणालय में झंडोत्तोलन 10.45 बजे पूर्वाह्न उपायुक्त करेंगे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीआरडीए पुराना कार्यालय परिसर, जिला परिषद, एसडीओ कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में झंडोत्तोलन होगा। केंद्रीय विद्यालय बरही में झंडोत्तोलन उप विकास आयु...