लखनऊ, जनवरी 13 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड व राष्ट्रीय समारोह में 42 ग्राम प्रधान कर्तव्य पथ पर परचम लहराएंगे। यूपी के इन ग्राम प्रधानों को कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया गया है। यह अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर यूपी का मान बढ़ाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से विकास के तय मानकों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 42 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। राज्य व जिला स्तर के नोडल अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए उप्र के कुल 93 प्रतिभागी इस राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करेंगे। यूपी में पंचायती राज विभाग की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह चयन किया गया है। 77 वें गणतंत्र दिवस पर यह प्रधान प्रदेश में पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों की तस्वीर ...