सहारनपुर, जनवरी 21 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। भाकियू नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन होगा। किसान अपने-अपने क्षेत्रों में एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालेंगे और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। बलियाखेड़ी ब्लॉक का ट्रैक्टर मार्च नागल ब्लॉक पर ही आयोजित होगा। वहीं नकुड़, सरसावा और रामपुर मनिहारान में ट्रैक्टर परेड तहसील/ब्लॉक मुख्यालय तक निकाली जाएगी। यूनियन मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह ट्रैक्टर मार्च लोकतांत्रिक अधिकारों और किसानों की आवाज को मजबूती ...