नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम कार्यालय सभागार नैनीताल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। एडीएम विवेक राय ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 और 26 जनवरी को सभी राजकीय भवनों को सजाया जाएगा। सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीत सुनाए जाएंगे। 26 जनवरी को जिले के मुख्यालयों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों में सुबह 9.30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। दो दिन तक छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को नैनीताल जू में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई जाएगी और समस्त शासकीय विभागों, स्थानीय निकायों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया ...