सहरसा, जनवरी 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर में आज प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच एक विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला आज दोपहर 1 बजे से 2 उच्च विद्यालय मैदान, सिमरी बख्तियारपुर में खेला जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां अनुमंडल प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। इस रोमांचक मैच में एक ओर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मैदान में उतरेगी, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों की एकादश टीम चुनौती पेश करेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और बेहतर तालमेल को बढ़ावा देना है। अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नप ईओ रामविलास दास ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं, बल्कि...