उन्नाव, जनवरी 26 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को उनकी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए। इससे पुलिसकर्मियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले एसएसपी जयप्रकाश सिंह को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह सम्मान जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और जनसुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की गई, जिससे अपराध पर ...