बरेली, जनवरी 21 -- बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर 25, 26 और 27 जनवरी को कल्चरल कार्निवल-2026 स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को खुशहाली ट्रस्ट के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में नाटकों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम संयोजक अंकुर सक्सेना ने कहा कि 25 जनवरी को काव्य प्रतियोगिता होगी और 26 को नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी। समाजसेवी डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि उसी दिन शाम को सहारनपुर, शाहजहांपुर, मुंबई की तीन नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। अगले दिन 27 जनवरी को सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली जाएगी। शाम को देहरादून, दिल्ली के चार नाटकों का मंचन होग...