पलामू, जनवरी 19 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के संदर्भ में छतरपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को बैठक कर ध्वजारोहण व अन्य गतिविधियों की कार्ययोजना बनाई गई। अनुमंडल सभागार में ध्वजारोहण को लेकर चारों प्रखंड यथा छतरपुर, नौडीहा, हरिहरगंज और पिपरा के पदाधिकारी व अन्य के साथ छतरपुर के एसडीपीओ ने विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि पूर्व से निर्धारित समय सारणी के तहत ही ध्वजारोहन किया जाएगा। इस बार चूकि 9वीं और दसवीं कक्षा की परीक्षा मार्च में ही होनी है जिसे देखते हुए विद्यालयों को झांकी निकालने के लिए स्वतंत्र रखा गया है। एच्छिक तौर पर वे झांकी निकाल सकेंगे। सरकारी कार्यालयों को छोड़कर बाकी संस्थानों से ध्वजारोहण के लिए समय सारणी निर्धारित कर अनुमंडल कार्यालय को सूचित करने को निर्देश दिया गया है। प्रभातफेरी व...