मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस पर जिले के दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी डीजीपी के सेवा अभिलेख के आधार पर सम्मान से सम्मानित होंगे। इसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही उत्कृष्ट और एक इंस्पेक्टर, दो सिपाही को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल श्रीकांत कुशवाहा को डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान और इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामनाथ और रामेश्वर राम को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...