रांची, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत 12 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक मिला है। पुलिस पदाधिकारियों में दो पुलिस डीएसपी, तीन हवलदार व अन्य आरक्षी शामिल हैं। झारखंड पुलिस के मीडिया सेल ने रविवार को जानकारी दी कि झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पदक मिला है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड जगुआर रांची के अनूप बिरथरे और पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के पटेल मयूर कन्हैयालाल को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। झारखंड में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह, अन्य अपराध पर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई किए जाने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदक दिया गया है। झारखंड में अनल दा के बाद 2.20 करोड़ के इनामी दो खूंख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.