नई दिल्ली, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्से रविवार को हुई बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी परत से ढंक गए, जबकि मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी गई। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री कम है।कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम रविवार को यहां पालम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार देखा गया और यह 153 के स्तर पर पहुंचकर 'मध्यम' श्रेण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.