शामली, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, शामली द्वारा उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक एवं बालिकाओं की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के उपरांत उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी एवं युवा कल्याण विभाग के हिमांशु अहलावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।क्रॉस कंट्री रेस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बालक व बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौरव ने प्रथम स्थान, मोनू ने द्वितीय, अभिनव ने तृतीय, टिटू ने चतुर्थ, रमन ने पंचम तथा अतुल ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में गार्गी प्रथम, राधिका तोमर द्वितीय, सृष्टि तृतीय, आकांक्षा चतुर्थ, वंशिका पंचम एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.