शामली, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह साढे आठ बजे शहर के मोहल्ला सलेक विहार स्थित एक्सीलेंट फिटनेस जिम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दु मुस्लिम सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई, जिसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महबूब अली एवं प्रमुख समाजसेवी महबूब राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में सिबा खान, फरमान राणा, जावेद राणा, अजीत, पवित्रा चौधरी, उमेश कुमार, अफसर, वसीम, मोहसिन, संदीप चौधरी, मुबारीक, साबिर, मेहबूब मंसूरी, सहावेज, सहानूर, नोशाद खान, अनिल सिंह, गर्ग, शोभित सेनी, वकील, सहजाद, मनव्वर फौजी, डॉ. शाहिद, नदीम अहमद, अश्वि...