भागलपुर, फरवरी 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर में एनसीसी कैडेटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ऐसे कैडेटों को शामिल किया गया था, जिन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। नई दिल्ली में 29 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक शिविर का आयोजन किया गया था। कैडेट्स ने बिहार एवं झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गार्ड ऑफ ऑनर, कर्तव्य पथ पर प्रस्तुति तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी कैडेटों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एवं विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किया था। सम्मानित होने वाले कैडेटों में मारवाड़ी कॉलेज की सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) अपर्...