हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के 9 कैडेटों को सोमवार को बटालियन कार्यालय में सम्मानित किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल कुंदन शर्मा (सेना मेडल) ने एनसीसी महानिदेशक नई दिल्ली से प्राप्त स्मार्ट वाच एनसीसी कैडेटों को दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ले. कर्नल अभिलाषा जोशी, सुबेदार मेजर एमएस राव एवं प्रधान सहायक जावेद अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.