सहारनपुर, फरवरी 3 -- एमएसयू विवि से संबद्ध शामली स्थित आरकेपीजी कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका यशवी ने नई दिल्ली में 1 से 31 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई. विमला ने यशवी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामकुमार ने बताया कि पूर्व चयन शिविर के बाद ग्वालियर में आयोजित अंतिम चयन शिविर से यशवी का चयन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...