अमित झा। नई दिल्ली, जनवरी 20 -- गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार पार्किंग लेबल वाली गाड़ी से पहुंचने वालों को कार कॉलिंग की सुविधा दी जएगी। ऐसे में दर्शकों को उसी जगह उनकी गाड़ी वापस मिलेगी, जहां उन्हें समारोह से पूर्व उतारा गया था। इस सुविधा से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अफरातफरी नहीं मचेगी और लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक दर्जन हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए लगभग चार हजार वाहनों को पार्किंग लेबल जारी किए गए हैं। इन गाड़ियों को गणतंत्र दिवस परेड के समय एक निश्चित जगह तक जाने दिया जाएगा, जहां से उसमें सवार यात्रियों को उतरकर अपनी सीट तक जाना होगा। वहीं, गाड़ी यहां से उस पार्किंग में चला जाएगी जहां का लेबल उसे जारी किया गया है।यह है व्यवस्था दि...