नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस परेड सोमवार सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला तक परेड मार्ग रहेगा। इसे देखते हुए इन समेत कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन मार्गों से बचें और आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं। परेड सम्पन्न होने तक हर तरह के कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, विजय चौक से इंडिया गेट, रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर तड़के से ही वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सुबह 9:15 बजे से सी-हेक्सागन से इंडिया गेट तक क्षेत्र बंद रहेगा। सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, ब...