जमशेदपुर, जनवरी 20 -- गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल आज से पुलिस लाइन गोलमुरी में शुरू हो गया। परेड रिहर्सल में जैप-6 का एक प्लाटून, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, जिला गृह रक्षक का एक प्लाटून तथा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए। परेड का रिहर्सल 21 जनवरी को भी पुलिस लाइन, गोलमुरी में तथा 22 जनवरी को गोपाल मैदान होगा। और इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.